23 साल बाद मुलायम को अफसोस, कार सेवकों पर गोली चलवाने का पछतावा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव 23 साल बाद अपने फैसले को लेकर पछतावा हो रहा है। 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के अपने फैसले को लेकर मुलायम अब अफसोस कर रहे है।
बाबरी विध्वंस के वक्त उपजे विवाद को देखते हुए तत्काल यूपी सरकार ने कार सेवकों पर फायरिंग का आदेश दिया था, जिसमें कई कार सेवक मारे गए थे। बतौर मुख्यमंत्री अपने लिए इस फैसले पर अब मुलायम को पछतावा हो रहा है, हालांकि मुलायम का कहना है कि उनके पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

वहीं मुलायम ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि देश में गुजरात मॉर्डल नहीं ब्लकि अखिलेश मॉर्डल चलेगा। मोदी से सवाल करते हुए मुलायम ने कहा कि गुजरात मॉर्डल का राग आलाप रहे मोदी बताएं कि उन्होंने गुजरात में किसानों और लड़कियों के लिए क्या का है। यूपी सरकार की प्रशंसा करते हुए नेताजी ने कहा कि अखिलेश यूपी को विकास के पथ पर ले जा रहे है। देश उनके कामों की प्रशंसा जरुर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications