5 अगस्त से शुरु होगा संसद का मानसून सत्र, हंगामे के पूरे आसार

फूड सिक्योरिटी बिल के अलावा माना जा रहा है कि इस सत्र में भूमि अधिग्रहण और बीमा विधेयक पर भी विचार होने की संभावना है।
रक्षा मंत्री एके एंटनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में इस सत्र की तिथि तय की गई। इस बार मानसून सत्र कुछ विलंब से शुरू हो रहा है। आम तौर पर जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है।
26 दिन तक चलने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार है। इस सत्र में सरकार अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भूमि अधिग्रहण, बीमा विधेयक, पेंशन विधेयक, कंपनी विधेयक और प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने पर विचार रही है।












Click it and Unblock the Notifications