2 लाख वेश्याओं को बढ़ावा देगा महाराष्ट्र में बार डांस पर हटा बैन

अपने इस फैसले पर पाटिल ने दलील दी थी कि डांस बार के लिए लड़कियों की तस्करी की जाती है। डांस बार के मालिक लड़कियों का आर्थिक और शारीरिक शोषण करते हैं और इससे देह व्यापार को बढ़ावा मिलता है।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश ने इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को तो राहत दी है मगर कहीं ऐसा ना हो कि ये फैसला देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर बैठे। जानकारों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला देह व्यापार को बढ़ावा देगा। आप शायद सुनकर दंग रह जायेंगे कि मुंबई देश की सबसे बड़ी सेक्स इंडस्ट्री है।
ये बात हम नहीं बल्कि राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट कह रही है। मुंबई में 2 लाख से ज्यादा वेश्याएं हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि यहां 50 फीसदी से अधिक वेश्याएं एचआईवी से ग्रसित हैं। वर्ष 2000 में मुंबई में वेश्याओं की संख्या 1 लाख थी। यह संख्या हर साल 10 फीसदी की दर से बढ़ रही है।
देह व्यापार के मामले में कोलकाता दूसरे नंबर पर है। ह्यूमन राइट्स वॉच के अनुसार मुंबई एशिया की सबसे बड़ी सेक्स इंडस्ट्री है। जानकारों का कहना है कि डांस बार के बाद ये महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सक्रिय हो जायेंगी और एड्स जैसे खतरनाक बीमारी के फैलने का खतरा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications