उत्तराखंड की तबाही में लापता लोग नहीं माने जाएंगे मृत: बहुगुणा
देहरादून। एक महीना पहले उत्तराखंड में आई ताबाही ने पूरे पहाड़ तो तहन-नहस करके रख दिया था। हजारों लोगों की मौत हुई, हजारों लोग घायल हुए और करीब 6 हजार लोग तो अबतक लापता है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी जो लोग एक महीने के भीतर नहीं मिलेगे सरकार उन्हें मृत मान लेगी।
सीएम विजय बहुगुणा कहा कि पीड़ितों को मुआवजा वितरण का कार्य आज से शुरु कर दिया जाएगा और राशि उनके राज्य को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेना लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

जिससे लापता लोगों की सही संख्या का पता चलेगा और अगर कोई लापता व्यक्ति मिल जाता है तो उसके परिजनों को मुआवजे की राशि लौटानी पड़ेगी। बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की मदद जाएगी
जबकि अन्य राज्य के मारे गए लोगों को 3.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बहुगुणा ने आश्वस्त किया कि गुमशुदा लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य पूरे तत्परता के साथ चलाया जा रहा है। बहुगुणा ने कहा कि मृतक या गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों को इसके लिए एक शपथ पत्र और क्षतिपूर्ति का आवेदन देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications