बाबा रामदेव ने किया 'नमो मंत्र' का जाप, कहा धर्मनिरपेक्ष नेता हैं मोदी

चंडीगढ़। योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों नमो मंत्र का जाप कर रहे है। रामदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के तारिफों के पुल बांधते नहीं थक रहे है। बाबा रामदेव ने नरेंद्र मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि मोदी में विश्वसनीयता है, लेकिन भाजपा को अपने चरित्र में बहुत कुछ बदलाव करने की जरुरत है।

बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए मोदी के नाम का समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी एक धर्मनिरपेक्ष नेता है। मोदी ने अपने तीन कार्यकाल में गुजरात को तरक्की के ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। गुजरात के विकास के लिए मोदी ने हर संभव कदम उठाए। मोदी के विकास में अल्पसंख्यकों के इलाकों का विकास भी शामिल है।

baba ramdev

वहीं बाबा ने कांग्रेस की ओर से मोदी की आलोचना किए जाने पर जबाव देते हुए कहा कि मोदी को किसी के सेर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। बाबा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी धर्मनिरपेक्ष हैं या नहीं इसके लिए उन्हें कांग्रेस से प्रमाण लेने की जरुरत नहीं है।

मोदी को सतर्क रहने की सलाह देते हुए बाबा ने कहा कि उनके बयान को नकारात्मक भाव से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी की विश्वसनीयता है, जबकि भारत को अपने चरित्र में बहुत कुछ बदलाव करने की जरुरत है। बाबा ने मोदी को अपने साथ का भरोसा देते हुए कहा कि मैं मोदी के साथ हूं क्योंकि वह काला धान वापस लाने, भ्रष्टाचार खत्म करने तथा मौजूदा व्यवस्था में बदलाव लाने में सक्षम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+