भारतीय सीमा पर चीन की दबंगई जारी, अब दो हेलीकॉप्टर घुसे

इसके पहले चीनी सैनिकों ने लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में 20 किमी तक अंदर आ गये थे और वहां अपने टेंट लगा लिये थे। जिसके बाद भारतीय सैनिकों के बंकर हटाने के बाद ही उन्होने उस क्षेत्र को छोड़ा। दूसरी बार चीन ने सीमा का उल्लंघन 17 जून को किया, जब चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आ गये और उन्होने भारतीय सेना के निगरानी कैमरे तोड़ दिये और एक बंकर को भी नष्ट कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना के हेलीकॉप्टर भारतीय क्षेत्रों की टोह लेने आये थे जो कि कुछ समय उड़ान भरने के बाद वापस चले गये। वहीं सेना के सूत्रों का कहना है कि चीनी हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा में नहीं घुसे थे बल्कि सीमा के निकट होते हुए उड़ गये। सेना ने इस घटना को अधिक तवज्जो नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications