फूड सिक्योरिटी बिल को लाने में जी-जान से जुटी सोनिया
नयी दिल्ली। कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ड्रीम प्रोजेक्ट कही जाने वाली खाद्य सुरक्षा बिल को लागू करने में अब उन्होंने खुद ही कमर कस ली है। सोनिया गांधी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वो खाद्य सुरक्षा योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
खबर ये भी आ रही है कि दिल्ली और हरियाणा समेत कुछ कांग्रेस शासित राज्यों में 20 अगस्त यानी की राजीव गांधी की जयंती के मौके पर इस योजना की शुरुआत की जा सकती है।

इस मसले पर सोनिया गांधी के घर पर बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री से लेकर कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक के बाद दिल्ली और हरियाणा ने घोषणा की कि वो 20 अगस्त, यानी राजीव गांधी की जंयती के दिन से इसे लागू करेंगे।
कांग्रेस की इस हाई-प्रोफाइल बैठक में खाद्य मंत्री केवी थामस ने आधे घंटे तक इस योजना के फायदे गिनाए। बैठक में इस बात का फैसला भी किया गया कि पार्टी के तमाम प्रवक्ता पूरे देश में घूम-घूमकर इस योजना का डंका बजाएंगे। वहीं बीजेपी ने सरकार की इस योजना को चुनावी स्टंट करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications