गलती छुपाने के लिए सेक्युलरिज्म का बुर्का पहनती है कांग्रेस: मोदी

मोदी ने पुणे में बीजेपी वर्कर्स की बैठक से कांग्रेस और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। मोदी ने कांग्रेस पर एक तरह से मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब संकट आता है वह सेक्युलरिज्म का बुर्का पहनकर बंकर में घुस जाती है।
देश के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री पर मोदी ने तीखे हमले किए और कहा कि पीएम अर्थशास्त्री ने ब्लकि अनर्थशास्त्री है। इनकी नीतियों के कारण ही देश की हालत बिगड़ती जा रही है। यूपीए सरकार की विदेश नीतियों पर भी मोदी ने हमला किया। वहीं रुपये की गिरती कीमत पर वित्तमंत्री पर ताना कसते हुए कहा कि रुपया उनकी उम्र तक पहुंच रहा है।
कांग्रेस को चुनौती देते हुए मोदी ने कहा कि वह यूपीए के 10 साल और एनडीए सरकार के 6 साल के कामकाज की तुलना करके देख ले कि किसने बेहतर काम किया है। मोदी की इन आलोचनाओं के बाद कांग्रेस तिलमिला उठी है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुकला ने तो इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसकी निंदा की।












Click it and Unblock the Notifications