पति ने शराब के लिये 25 हजार में पत्नी को दोस्त के हाथों बेचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ये घटना मुबई से 625 किलोमीटर दूर अकोला कस्बे में जून माह में हुई थी। पुलिस को इस संबंध में रविवार को पता चला। पुलिस ने बताया कि विदर्भ के रहने वाले पुंडलिक चव्हाण ने अपनी पत्नी संगीता को मध्य प्रदेश निवासी अपने दोस्त गणेश वलोडे के हाथों बेच दिया था। संगीता की बहन ने 12 जुलाई को अपने जीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया।
संगीता ने हालांकि पुलिस को बताया कि वलोडे से उसके संबंध थे। उसने पुलिस को बताया कि बेचे जाने के बाद उसने वलोडे से विधिवत शादी कर ली और खुशी-खुशी रहने लगी। पुलिस ने वलोडे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्तों को 15 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications