उत्तराखंड आपदा: आज से शुरू होगा मुआवजा देने का काम
देहरादून। उत्तराखंड में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा में मारे गये लोगों को मुआवजा देने का कार्य शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा था कि 15 जुलाई तक लापता व्यक्तियों को मृत मान लिया जायेगा और लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है।
आज मुख्यमंत्री द्वारा दी गई समय सीमा समाप्त हो रही है और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी। जारी राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अगर कोई व्यक्ति जीवित पाया जाता है तो उसके परिवार को मुआवजा राशि वापस करनी होगी।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब छह हजार लोग लापता हैं। उत्तर प्रदेश के लगभग 2098 लोग, मध्य प्रदेश के 1035 लोग और उत्तराखंड के 924 लोग लापता है। सबसे ज्यादा लोगों की मौत केदारनाथ और गौरीकुंड के बीच हुई है।
आपदा के शिकार लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख और राष्ट्रीय आपदा निधि से डेढ लाख रूपये दिये जाएंगे। वहीं उत्तराखंडवासियों को वहां की सरकार अलग से डेढ़ लाख रूपये देगी।












Click it and Unblock the Notifications