उत्‍तराखंड प्रलय में लापता पत्‍नी के गम में मंत्री जी की मौत

Haeyana
गुड़गांव। हरियाणा के पूर्व मंत्री तेजिंदर पाल मान की पत्नी दो रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड गई थीं, जहां प्राकृतिक आपदा आने के बाद से वह लापता हैं। उनके गुम होने के एक माह से भी कम समय में हृदयाघात के कारण मान का निधन हो गया। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी यहां सोमवार को दी। 75 वर्षीय मान का निधन रविवार की शाम नई दिल्ली में हो गया। उनकी पत्नी पुष्पा लांबा और उनके दो रिश्तेदार (उनका साला सतबीर लांबा और साले की पत्नी वीना लांबा) तीर्थयात्रा के लिए केदारनाथ धाम गए थे।

उत्तराखंड में गत माह आये प्रलय के बाद से उनकी पत्‍नी और दोनो रिश्‍तेदार लापता थे। बीते तीन जुलाई को ही मंत्री जी ने अपनी पत्नी को मृत मानकर शांति पाठ कराया था। वह तभी से सदमे में थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार रात 9 बजे करनाल स्थित अपने आवास पर उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर उन्हें तत्काल दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा की राजनीति में मान परिवार की शुरू से ही काफी प्रतिष्ठा है। तेजेंद्र पाल मान 1991 में भजन लाल सरकार में मंत्री रहे। वर्ष 2005 का चुनाव उन्होंने निर्दलीय के रूप में पायी से जीता था और पिछले चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर कलायत से हार गए थे। चंडीगढ़ से बीई गोल्ड मेडलिस्ट रहे तेजेंद्र पाल मान की राजनीति में पहचान एक ईमानदार नेता के रूप में रही। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोमवार को करनाल जाकर दिवंगत मान के परिजनों से मिले और शोक संवेदना प्रकट की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+