सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार, दाम 27000 के पार

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है बाजार के लिए ये अच्छे संकेत है। सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही कॉमैक्स पर सोना 1 फीसदी की मजबूती के साथ 1,290 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी 1.3 फीसदी चढ़कर 20 डॉलर के पार पहुंच गई है।
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एमसीएक्स पर सोना 0.72 फीसदी चढ़कर 27,047 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 41,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। आज सोने का भाव 27,047 रु प्रति दस ग्राम है, सोना अब महंगा होता जा रहा है। वहीं चांदी की चमक भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। बाजार का मानना है कि अगले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में अभी और उछाल आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications