कांग्रेस ने राहुल से किया किनारा, नहीं होंगे पार्टी के पीएम उम्मीदवार

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसके संकेत देते हुए कहा है कि राहुल आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। प्रमुख विरोधी दल भाजपा जहां मोदी को नयी शक्तियां देते हुए पार्टी में उनका कद बढ़ा रही हो तो वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह मोदी कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं मानते है।
पार्टी के पीएम उम्मीदवारी पर चुप्पी साधे सिंह ने इस बात तक का जबाव नहीं दिया कि क्या अगला लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह दोबारा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे या नहीं?
दिग्विजय सिंह ने बात को घुमाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले पीएम और सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती। मोदी के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस महासचिव से कहा कि मोदी भले ही पीएम पद का उम्मीदवार बनने से एक कदम पीछे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के लिए वो कोई मुद्दा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications