न्यूयार्क में मनमोहन से हो सकती है शरीफ की मुलाकात

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस सम्मलेन में शिरकत करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि विदेशी जमीं पर दोनों देश के प्रधानमंत्री आपस में मुलाकात कर सकते है। राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेशी मामलों पर नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने ये सूचना देते हुए कहा कि दोनों नेता न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय संबंधों और अन्य मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
अगर ऐसा संभव होता है तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये नवाज शरीफ की भारत के प्रधानमंत्री के साथ पहली मुलाकात होगी। हालांकि अभी दोनों देशों की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर परिस्थियां अनुकूल रही तो माना जा रहा है कि दोनों देश के प्रधानमंत्री द्विपक्षिय समझौते पर बातचीत कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications