मुलायम की पीएम से मुलाकात, खाद्य सुरक्षा बिल में सुधार के लिए 10 विचार

यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन देने वाली सपा मुखिया ने तकरीबन आदे घंटे तक पीएम आवास पर मनमोहन सिंह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि मुलायम ने खाद्य सुरक्षा बिल में 10 संशोधनों का सुझाव दिया। संशोदन का प्रस्ताव देने के साथ-साथ मुलायम ने ये धमकी भी दी है कि अगर उनके दिए प्रस्तावों को नहीं माना गया तो उनकी पार्टी इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगी।
इससे पहले भी मुलायम ने कांग्रेस पर खाद्य सुरक्षा बिल के जरिए वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस पर इस योजना के जरिए लोगों का वोट हासिल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस ने ये अध्यादेश चुनावों का ध्यान में रखते हुए लागू किया है। आरोप के बाद अब मुलायम ने सरकार को सुझाव दिया है। देखने वाली बात होगी कि सरकार इन सुझावों को मानती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications