दिग्विजय ने बीजेपी को दिया नया नारा, बच्चा-बच्चा राम का...राघवजी के काम का
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की मुसीबतें बढ़ गई है। राज्य सरकार के पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भी के नौकर से सात आपत्तिजनक हालत में सीडी मिलने और नौकर द्वैरा उनपर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद से मप्र की सियासत में बवाल मच गया है।
अपने मंत्री पर लगे आरोप के बाद बीजेपी ने जहां राघवजी को मंत्रीपद हटा दिया और पार्टी से उनकी सदस्यता को खत्म कर दिया बावजूद इसके विरोधी उनके खिलाफ आवाज बुलंद करने से रुक नहीं रहे है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर अब तक सबसे तीखा कटाक्ष करते हुए मध्य प्रदेश में यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार पूर्व वित मंत्री राघवजी को लेकर नया नारा दिया है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि भोपाल में नया नारा लगाया जा रहा है। ...बच्चा बच्चा राम का, राघवजी के काम का। दिग्विजय सिंह का ये नया नारा बीजेपी के ऊपर तीखा कटाक्ष है। राघवजी पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद उनकी छुट्टी होने के बाद कल उनकी गिरफ्तारी के बाद बीजेपी शर्मसार है और कांग्रेस महासचिव ने इस नए नारे से उसके जख्मों पर नमक छिड़का है।












Click it and Unblock the Notifications