महाऱाष्ट्र के कॉलेज में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध

मोबाइल फोन बैन पर सरकार की दलील है कि मोबाइल कैमरा से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के इस सर्कुलर के मुताबिक मोबाइल पर प्रस्तावित बैन पर सरकार ने प्रिंसिपल और शिक्षकों से राय मांगी है।
सरकार का मानना है कि कॉलेज में छात्रों के हाथ में मोबाइल होने से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। प्रस्ताव में स्कूल, कॉलेजों में अनिवार्य रूप से जैमर औऱ डीकोडर लगाने की बात कही गई है। अभी तो फिलहाल ये मात्र प्रस्ताव है, कॉलेज के टीचरों और प्रिसिंपल से राय लेने के बाद सरकार इसे कानून बवाकर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लागू कर देगी। ऐसे में छात्र संगठनों में इसका विरोद अभी से शुरु हो गया है। चात्र इसे अपनी आजादी का हनन मान रहे है।












Click it and Unblock the Notifications