सनसनीखेज खुलासा: 9/11 हमले के बाद ही पाक पहुंच गया था लादेन

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की एक खुफिया रिपोर्ट लीक हो गई है, जिसमें अल-कायदा के तत्‍कालीन सरगना ओसामा बिन लादेन की जिंदगी और मौत के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। इस रिपोर्ट में लादेन के परिवार समेत करीब 200 गवाहों के बयान हैं। इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अमेरिका में हुए 9/11 हमले के कुछ दिनों बाद ही ओसामा बिन लादेन का परिवार पाकिस्‍तान पहुंच गया था और लादेन 2002 के मध्‍य में पेशावर पहुंचा था।

पाकिस्‍तान के एक प्रसिद्ध समाचार पत्र ने ऐबटाबाद आयोग की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि लादेन का परिवार 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए विश्‍व के सबसे बड़े आतंकी हमले के फौरन बाद ही पाकिस्‍तान में दाखिल हो गया था। हालांकि इस संबंध में खुफिया रिपोर्ट अभी दाखिल नहीं की गई है बस उस कुछ अंश मीडिया में आ गये हैं।

Osama bin Laden

इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है 9/11 हमले के मामले में खालिद बिन अतास को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। अतास को वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया गया था। अतास की गिरफ्तारी उस सबसे बड़े आतंकी हमले की पहली बड़ी सफलता थी। उल्‍लेखनीय है कि मई 2011 में पाकिस्तान के ऐबटाबाद में अमेरिका के विशेष सुरक्षा बलों की कार्रवाई में ओसामा मारा गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+