मोदी की टीम का एलान, आडवाणी और सुषमा को नहीं मिली जगह

खबर के मुताबिक मोदी की अध्यक्षता वाली कैंपेन कमिटी में वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, रामलाल, अमित शाह और अरुण जेटली को शामिल किया गया है। आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज को वरिष्ठता का तर्क देकर मोदी के नीचे नहीं रखा जाएगा।
सोमवार को मोदी की मौजूदगी में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला किया गया। बीजेपी के चुनावी एजेंडे को तैयार किया गया। बीजेपी ने फैसला किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में 'सुशासन और विकास' को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।
बैठक में पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने के जिम्मा चुनाव प्रभारी नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को दे दिया है। लोकसभा चुनाव की कमान इन दोनों के हाथों में ही होगी तो वहीं वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज को इससे दूर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications