लालू ने ली राहत की सांस, चारा घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लालू प्रसाद यादव के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। लालू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए निचली अदालत के जज के प्रति पक्षपात की आशंका जाहिर की थी। लालू ने आसंका जाहिर की थी कि चुंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सबसे बड़े विरोधी है, ऐसे में नीचली अदालत का फैसला पक्षपात पूर्ण हो सकता है।
लालू की इस अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नीचली अदालत के फैसला सुनाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस भी जारी किया। गौरतलब है कि इससे पहले 1 जुलाई को लालू ने झारखंड हाईकोर्ट से अपील की शी कि इस मामले को सीबीआई की विशेष अदालत से कहीं और ट्रांसफर किया जा, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी दलील खारिज करते हुए कहा था कि इन 10 दिनों के भीरत कोर्ट अपनी बहस पूरी कर लेगा। हाईकोर्ट से मिली निराशा के बाद लालू ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद उन्हें राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications