बोधगया में सीरियल ब्लास्ट के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर आर पाटिल ने बोध गया में सिलसिलेवार धमाकों के मद्देनजर राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है। आर आर पाटिल ने संवाददातों से बात करते हुए कहा कि राज्य में अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात की भी चर्चा की महाराष्ट्र में किसी भी तरह के किसी भी हमले की आशंका जारी नहीं की गई है और ना ही आईबी ने अलर्ट जारी किया है।
पाटिल ने कहा कि कोई विशेष सूचना या खतरा नहीं है। हाई अलर्ट के साथ-साथ उन्होंने राज्य में शांति कायम रखने की भी अपील की।दरअसल मुबंई हमेशा ने आतंकियों के निशाने पर रहा है। पिछले कई सालों से यहां आतंकी आंतक की वारदातों को अंजाम देते आए है। इसलिए बोधगया आंतकी हमले के बाद सरकार किसी भी तरह का चांस नहीं लेना चाहती है। गृहमंत्री ने सुरक्षा के मद्देनजर पबरे महाराष्ट्र में अलर्ट जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications