बीजेपी नेता कीर्ति आजाद से लंदन एयरपोर्ट पर 2 घंटे तक पूछताछ

kirti azad
नयी दिल्ली। क्रिकेटर से राजनेता बने बीजेपी के सांसद कीर्ति आजाद से लदंन हवाई अड्डे पर लगातार दो घंटे तक पूछताछ की गई है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद को दिल्ली फ्लाइट पकडऩे से पहले दो घंटे तक पूछताछ हुई।

खुद कीर्ति आजाद ने लंदन हवाई अड्डे से उड़ान भरने से पहले अप ने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया है। आजाद के मुताबिक एयरपोर्ट पर अधि कारियों को उनके नाम को लेकर दिक्कत आई। उन्हें लगा कि वो मुस्लिम हैं। जिसके बाद उनसे इस बारे में 2 घंटे तक लगातार पूछताछ की गई।

कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों की पूछताछ का मैंने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार होता है, तो फिर एक आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+