बोधगया मंदिर धमाके में आतंकी हमले का भटकल कनेक्शन
गया। बिहार के बौद्ध तीर्थस्थल गया जिले के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में आज सुबह सिलसिलेवार 9 बम धमाकों में 5 लोग घायल हो गये। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत होने की भी खबर है मगर अभी तक इसकी आधाकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि इस हमले में आतंकी कनेक्शन सामने आ चुका है। पुणे में बम धमाकों के बाद गिरफ्तार आतंकवादियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि अगला निशाना महाबोध मंदिर को बनाया जायेगा।
पर्याप्त और पुख्ता सबूत के बाद भी सुरक्षा इंतजाम को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई गई। गिरफ्तार आतंकियों में से एक मकबूल ने खास तौर पर इस बारे में जानकारी दी थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि देश में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके भटकल बंधुओं ने महाबोध मंदिर पर हमले की साजिश रची है और इस सिलसिले में रेकी भी की जा चुकी है। उस वकत स्पेशल सेल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया था कि मकबूल के मुताबिक महाबोधि को निशाना जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि बोधगया में चार विस्फोट मुख्य मंदिर परिसर में, दो करमापा मंदिर के पास और तीन थाई मोनेस्ट्री के पास हुआ है। बम विस्फोट के कारण थाई मोनेस्ट्री भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में दो विदेशियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक वर्मा का तथा एक तिब्बती नागरिक तेज जिंग दोरजे शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications