चाचा की हत्या कर 70 किलोमीटर तक बैग में ले गया सिर
कोलार। बेंगलुरु के पास कोलार जिले के एक गांव में हत्या की ऐसी वारदात सामने आयी है, जिसके बारे में सोच कर भी रोंगटे खड़े हो जायें। यहां एक युवक ने अपने चाचा का सिर कलम कर हत्या की और फिर उनका सिर बैग में लेकर 70 किलोमीटर की दूरी तय कर बस से बेंगलुरु पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
हुआ यूं कि शेखर नाम का 25 वर्षीय युवक अपने 38 वर्षीय चाचा गोविंदप्पा से नफरत करता था। उसका कहना है कि गोविंदप्पा उसकी मां पर बुरी नजर रखता था। बुधवार की रात वो चाचा के घर के पास एक बाग में डिनर कर रहा था। उसी समय चाचा ने उसकी मां के लिये कुछ शब्द कह दिये, जो उसे बर्दाश्त नहीं हुए। उसने पास में रखे धारदार हथियार से गोविंदप्पा का सिर कलम कर दिया। लाश को वहीं बाग में छोड़ दिया और सिर एक डिब्बे में पैक किया। डिब्बे में पैक सिर को बैग में रखा और बेंगलुरु के लिये ट्रक से लिफ्ट ली और बेंगलुरु के केआर पुरम तक आया।

उसके बाद वह मैक्सी कैब में बैठकर रात को करीब ढाई बजे सीधे पारप्पाना अग्रहारा जेल पहुंचा और पुलिस से कहा कि उसने अपने चाचा की हत्या की है। पुलिसवालों को विश्वास नहीं हुआ, उन्हें लगा कि यह नशे की हालत में ऐसा कह रहा है, लेकिन जब उसने बैग से चाचा का सिर निकाल कर दिखाया, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। शेखर को तुरंत गिरफ्तार कर पुलिस कोलार वापस ले गई और वहां उसके लिखाफ मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications