रेलवे घूसकांड: बसंल को क्लीन चिट देकर पीएम को बचा रही है CBI: बीजेपी

BJP claimed that CBI clean chit to Bansal to save PM in Railway bribery scam
नयी दिल्ली। रेलवे में भर्ती और पदोन्नति के लिए रिश्वत के मामले में पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में साफ किया है कि रेलमंत्री के खिलाफ इस मामले में कोई सबूत नहीं मिले है, इसलिएए उनका नाम चार्जशीट में शामिल किया गया है।

वहीं सीबीआई के इस कदम के बाद प्रमुख विरेधी पार्टी बीजेपी ने इसका विरोध किया है। बीजेपी ने कहा है कि इस मामले में पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को क्लीन चिट दिया जाना प्रधानमंत्री का बचाने की कवायत है। बीजेपी ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई-कोलगेट की तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बचाने की कवायद में जुटी है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने कहा कि सीबीआई ने एकबार फिर से साबित किया है कि वो पिंजरे में बंद तोता है जो सरकार के कहने पर का करता है। उन्होंने कहा कि बंसल के भांजे विजय सिंगला ने 80 घंटे तक रेलमंत्री के दफ्तर और उनके घर से मामले के मुख्य आरोपी महेश कुमार से बात की, लेकिन बावजूद इसके जांच ऐजेंसी कहती है कि उन्हें जानकारी ही नहीं थी।

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की आंच प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचे इसलिए बंसल को क्लीन चिट दे दी गई है। बीजेपी ने कहा कि रेलवे घूसकांड भी कोलगेट जैसा ही मामला है जिसमें पूर्व विधि मंत्री अश्विनी कुमार को प्रधानमंत्री को बचाने के लिए पद से हाथ धोना पडा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+