सीबीआई का दावा, आतंकवादी नही थी इशरत जहां

अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने एनकाउंटर से पहले हुए घटनाक्रमों की जानकारी दी और बताया कि आईबी ने सबसे पहले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इशरत जहां और एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले के इंचार्ज राजेंद्र कुमार थे, जिसमें उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे। पुलिस ने कुछ दिनों तक इन्हें हिरासत में रखने के बाद इशरत को छोड़ दिया। जिसके बाद अहमदाबाद के बाहर इशरत को एक एकांत स्थान पर बुलाया गया, जहां तीन अन्य आतंकियो के साथ पुलिस पहले से ही मौजूद थी। यहीं पर चारों को शूट कर उनके पास से हथियारों की मौजूदगी दिखा दी गई।
दावा किया जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में आईबी के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार को भी हिरासत में लेने की तैयारी में हैं। अभी फिलहाल पुलिस ने तीन आला अधिकारियों पीपी पांडये, डी वंजारा और जी सिंहल को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि अभी तक अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने इंटेलीजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर का जिक्र नहीं किया हैं।












Click it and Unblock the Notifications