नमो-नमो जप रहे बाबा रामदेव बोले मोदी से डरते हैं नीतीश

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं कोई रैम्‍बो नहीं हूं जो 15 हजार लोगों को बचा लाऊं'। उनका यह कमेंट योग गुरु बाबा रामदेव को रास नहीं आया, क्‍योंकि वो इस समय नमो-नमो जप रहे हैं। जी हां बाबा रामदेव ने उत्‍तराखंड में बाढ़ की चपेट में आये 15 हजार लोगों को बचाने के लिये नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। साथ ही नीतीश कुमार पर जमकर वार किया।

बाबा ने कहा कि नीतीश को डर लगता है कि अगर मोदी का राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उदय हुआ तो उनकी राजनीति खतरे में पड़ जायेगी। सच पूछिए तो नीतीश कुमार को मोदी की तारीफ करनी चाहिये थी, जिन्‍होंने ऐसे समय में इतनी तत्‍परता दिखाई। बाबा रामदेव ने कहा कि अभी तक मोदी से सामंती ताकतें डरती थीं, अब वो लोग जो पिछड़ों के दम पर ऊपर उठे हैं, वो भी डरने लगे हैं।

Baba Ramdev

योग गुरु ने अपने मन की यह भड़ास मुजफ्फरपुर जाते वक्‍त मीडिया से बातचीत के दौरान निकाली। उनसे जब लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका पर सवाल किया तो बोले मैं पहले ही मैदान में हूं। हालांकि बंद शब्‍दों में बाबा ने भाजपा का सपोर्ट जाहिर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+