तेलंगाना मुद्दे पर निर्णय जल्द ही लेंगे: दिग्विजय सिंह
हैदराबाद। गत महीने ही आंध्र प्रदेश में पार्टी मामलों के प्रभारी नियुक्त किये गये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्िवजय सिंह ने कहा है कि हम तेलंगाना पर जल्द ही कुछ फैसला करेंगे। यह कब तक होगा, इसके बारे में उन्होने समय सीमा तय नहीं की है। उन्होने कहा कि पहले भी इस मामले पर समयसीमा दी जा चुकी है अत: मैं इस बार निश्चित समय के बारे में कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन हम जल्द ही इस मामले पर फैसला करेंगे क्योंकि हम निर्णय के अंतिम स्तर पर हैं।
दिग्विजय सिंह बताया कि हमने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी सत्यनाराण ओर उप मुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा से दोनों विकल्पों को खुला रखते हुए, मामले की रूपरेखा तैयार करने की बात कह चुके हैं। यह मामला एक दशक से लंबित है अत: हम भी मामले पर जल्द निपटारा चाहते हैं।

कांग्रेस के इस कदम को लोकसभा चुनाव 2014 से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि यह भी माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस ने यह मुद्दा न उठाया तो दक्षिण में सत्ता से बाहर हो चुकी भाजपा इस मुद्दे पर जनता को विश्वास दिलाकर लाभ ले सकती है। अत: कांग्रेस फिर से इस मसले पर बात कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications