बारिश में भीगने का वीडियो बनाने पर की दो बहनों की हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी प्रांत में दो बहनों और उनकी मां को सिर्फ इसलिए मार दिया गया, क्योकि उन्होने बारिश में भीगते और नाचते हुए अपना वीडियो बनाया था। बताया जाता है कि नूर बासरा (15), नूर शेजा (16) और उनकी मां नोशेरा को पांच लोगों ने गोली मार दी। मामले में आरोपित चचेरे भाई 'खुटोर' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को 6 महीने बाद वीडियो के संज्ञान में आने के बाद 23 जून को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार 22 बर्षीय चचेरे भाई ने ही परिवार के सम्मान को बचाने के लिए ही इस घटना को अंजाम दिया। न्यूज 24 आनलाइन चैनल को पुलिस अफसर ने बताया कि यह 'आनर किंलिग' जैसा मामला है। वीडियों में दिखाया गया है कि नूर शेजा, नूर बासरा और उनकी मां नोशेरा ने परंपरागत कपड़े सलवार और कमीज पहन रखी है और सिर भी ढका हुआ है।

इस घटना के एक साल पहले पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र कोहिस्तान में चार महिलाओं को एक विवाह समारोह में गाने और डांस करने के कारण मार दिया गया था। बताया जाता है कि महिलाओं और पुरूषों का एक साथ डांस करना शरीया कानून के खिलाफ हैं। वूमैन राइट्स ग्रुप के अनुसार पाकिस्तान में हजारों की संख्या में इस तरह की हत्याएं की जा रही हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में कट्टर पंथियों का प्रभाव है और वह महिलाओं की आजादी और यहां तक की शिक्षा के भी खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications