शोध: छुरी से खाने पर पनीर लगता है नमकीन

कैसे किया गया शोध
इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि खाने का स्वाद कैसा है। इस बारे में हमारा दिमाग एक राय बनाता हैं। कटलरी के वजन, आकार और रंग भी हमारे खाने के अनुभव पर असर डालता है। इस अध्ययन में सौ छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें पाया गया कि जब कटलरी का वजन उम्मीद के मुताबिक होता है तो यह खाने के स्वाद पर असर डालता है। जैसे मिठाई परोसने वाले चम्मच से खाना परोसने पर खाने का स्वाद मीठा लगता है। यहां तक की कटलरी के रंग का भी भोजन के स्वाद पर असर पड़ता है। शोध में निष्कर्ष निकला कि अगर दही काले की जगह सफेद चम्मच से खाया जाये तो मीठा लगेगा। छात्रों को जब छुरी, चम्मच, कांटे और टूथपिन से पनीर खाने को दिया गया तो छुरी वाला पनीर उन्हें तीखा लगा।
क्यों होता है ऐसा
इस शोध में शामिल प्रोफेसर चार्ल्स स्पेंस और डॉक्टर वनिसा ने बताया कि भोजन करना एक ऐसा अनुभव है जिसमें हमारी कई इंद्रियां शामिल होती हैं। खाद्य पदार्थ का स्वाद, दिखने में कैसा है, खाने की खुशबू को लेकर हम अपने दिमाग में एक राय बनाते हैं जो कि भोजन करने के हमारे अनुभव को प्रभावित करता है।












Click it and Unblock the Notifications