विनाश के बाद केदारनाथ मंदिर निर्माण की कवायत शुरु, ASI की टीम करेगी दौरा
देहरादून। उत्तराखंड की तबाही के बाद अब मंदिरों के निर्माण की कवायत शुरु हो गई है। केदारनाथ में सबसे ज्यादा तबाही मची है। मंदिर को छोड़कर पूरा केदारनाथ तबाह हो चुका है। मंदिर को भी काफी नुकसान हुआ है।
भारतीय पुरातत्व सर्वे यानी एएसआई का एक दल आज केदारनाथ पहुंच सकता है। एएसआई की टीम तबाही से तबाह हुए केदारनाथ मंदिर का जायजा लेगी और मंदिर को दुबारा से पन स्थिति में लाने के तरीकों पर अपनी राय देगी।

मंदिर की क्षति का आंकल करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने एएसआई से मदद मांगी थी। एएसआई टीम मंदिर का सर्वेक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सौंपेगी। गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर एएसआई के दायरे में नहीं आती है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की ताबाही में सबसे ज्यादा नुकसान केदारनाथ में ही हुआ है। केदारनाथ में ही सिर्फ 10000 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड के स्पीकर ने खुद ये आंकड़ा बताया है, लेकिन सीएम विजय बहुगुणा इस आंकड़े को गलत बताने में जुटे है।












Click it and Unblock the Notifications