6 रूपये में कीजिए एसएमएस और टिकट बुक

एसएमएस करने के लिए आपको मोबाइल पर इंटरनेट जरूरी नहीं है बल्कि टिकट बुक करने के लिए बेस मोबोइल का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस सेवा के लिए अभी दो फोन नम्बर 139 और 5676714 तय हैं। इसके अलावा बीएसएनएल और एयरटेल के उपभोक्ताओं को भी यह सुविधा उपलब्ध होगी।
रेलमंत्रालय ने कहा है कि एसएमएस के जरिये टिकट बुक करने पर प्रिंट की भी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि टिकट बुक करने के बाद आईआरसीटीसी के तहत जो एसएमएस आयेगा उसे ही वैध मान लिया जायेगा।
लेकिन एसएमएस के जरिये टिकट बुक करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर आईआरसीटीसी और साथ ही अपने बैंक में रजिस्टर कराना होगा। बैंक धनराशि के भुगतान प्राधिकृत करने के लिए एमएमआईडी (मोबाइल मनी आइडेंटीफायर) और ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जारी करेगा। रेलमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जो डिटेल आप रिजर्वेशन के लिए ऑनलाइन फार्म या रिजर्वेशन फार्म में भरते हैं मसलन ट्रेन संख्या, गंतव्य, यात्रा तिथि, क्लास और नाम, उम्र, एवं लिंग यह सभी आपको अब एसएमएस में भरने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications