टेकनीश: टेक्नोलॉजी-प्रबंधन के छात्रों का महाकुंभ
गुवाहाटी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में ठीक एक महीने बाद छात्रों का महाकुंभ लगेगा। टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, सोशल कॉज़, आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं होंगी, ढेर सारे लेक्चर होंगे, टेक्नोलॉजी गेम्स, मैराथन और बहुत कुछ। इस महाकुंभ का नाम है टेकनीश 2013। इस भव्य उत्सव का आयोजन पिछले 15 साल से संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चलने वाले इस चार दिन के समरोह में देश भर से छात्र प्रतिभाग करेंगे।
इस उत्सव का आयोजन आईआईटी-जी की उद्यमिता विकास सेल द्वारा किया जा रहा है। इसमें टेकनीश का कॉर्पोरेट मॉड्यूल विभिन्न प्रकार के प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिनमें ब्रेन चाइल्ड- एक बिजनेस प्रतियोगिता है, जिसमें अलग कई संस्थानों के छात्र प्रबंधन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करेंगे और एक दूसरे को टक्कर देंगे। इस प्रतियोगिता की इंक्यूबेशन पार्टनर इंडियन एंजल नेटवर्क, जेमिनी न्यू मीडिया वेंचर्स, निर्वाण वेंचर एडवाइजर्स और मुंबई एंजेल्स हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम को 50 हजार रुपए का कैश प्राइज मिलेगा।

इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कई उद्यमि, प्रबंधन के अधिकारी, वीसी, आदि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिये www.techniche.org पर जा सकते हैं। साथ ही +91-8876406180 या +91 8011241189 एवं [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications