जवानों के कैंप को खाली कराकर गौचर में ठहरे थे राहुल

देहरादून। उत्तराखंड की तबाही के वक्त विदेश के मजे लूट रहे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की जब चारों ओर किरकिरी होने लगी तो उन्हें विदेश दौरे से बीच में ही बुला गया और फौरन ही उन्हें उत्तराखंड के लिए रवाना कर दिया गया।

उत्तराखंड के दौरे पर गए राहुल के लिए खास इंतजाम किए गए। उत्तराखंड में राहत और बचाव के काम में लगी आईटीबीपी के जवानों के कैंप को खली कराकर वहां राहुल गांधी को ठहराया गया। इस बात का खुलासा खुद आईटीबीपी के डीजी अजय चड्ढा ने किया है।

rahul gandhi

उन्होंने खुद इस बात को कहा है कि राहुल गांधी के दौरे के लिए गौचर में जवानों के कैंप को खाली कराया गया था। जवानों को किसी दूसरे जगह भेजकर राहुल के लिए सेना कै कैंप खाली कराया गया। डीजी अजय चड्ढा के मुताबिक कांग्रेस युवराज और पार्टी में नबंर-2 की हैसियत रखने वाले नेता राहुल गांधी के लिए ये व्यवस्था उनके वीवीआईपी होने के कारण की गई थी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आई तबाही के बाद लोगों का हाल जानने के लिए राहुल गांधी ने उत्तराखंड का दौरा किया था और मौसम खराब हो जाने के कराण उन्हें गौचर में रात बिताई पड़ी थी। राहुल के ठहरने के लिए उस वक्त आईटीबीपी के जवानों के कैंप को खाली कराकर उन्हें वहां रुकवाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+