छत्तीसगढ़ हमले के आरोपी दो नक्सली गिरफ्तार, NIA करेंगी पूछताछ

माना जा रहा है कि एनआईए की टीम पूछताछ करने मलकानगिरी पहुंच सकती है। वहीं पुलिस का कहना है कि इन दोनों संदिग्ध माओवादियों ने घटना में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ये दोनों आतंकी उन 30 में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस की यात्रा पर हमला किया था। गौरतलब है कि देश में हुए अब तक के सबसे बड़े इस नक्सली हमले की योजना अप्रैल महीने में बनायी गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के नक्सली शामिल थे।
माना जा रहा है कि उड़िसा के 35 नक्सली भी इस साजिश में शामिल थे। गौरतलब है कि इस नक्सली हमले में सलवा जुडुम के नेता महेंद्र कर्मा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच एनआईए कर रही है। 25 मई को हुए इस हमले के बाद से प्रदेश में नक्सलियों के गिरफ्तारी का दौर जारी है। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले के मानपुर के जंगलों से चार नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बंदूक, बैनर और पोस्टर जब्त किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications