केदारनाथ: ढोंगी साधुओं ने लाशों की उंगलियां काटकर निकाली अंगूठियां

केदारनाथ। इसे आप क्या कहेंगे मनुष्य का लालच या फिर शर्मसार इंसानियत.. कुदरती कहर ने जहां पहाड़ की पूरी सुंदरता को तहस-नहस कर दिया और हजारों लोगों को बेमौत नींद सोने पर मजबूर कर दिया है वहां कुछ ढोंगी बाबाओं ने अपना असली लालची चेहरा दिखाकर साबित कर दिया कि केवल नंगे बदन घूमने और हर-हर महादेव कह देने से ही कोई शिव का उपासक नहीं हो जाता है।

आपको लग रहा है कि हम सब यह क्यों कह रहे हैं तो उसकी एक बहुत बड़ी वजह यह है कि जिस समय केदानाथ में लाशों का डेरा लगा था। लोग अपनों की जान बचाने के लिए रो-गा रहे थे उसी बीच कुछ ढोंगी साधुगण लाशों के शरीर से गहने और कपड़ों की जेबों से पैसे चुराने में मसरूफ थे। यही नहीं केदारनाथ बैंक से बहकर आया रूपया जब सड़कों पर बिखरा पड़ा था तो भी ढोंगी साधुगण अपनी-अपनी धोतियों में पैसे बांधने में लगे हुए थे।

साधुओं की ओर से चुरायी गयी धनराशि करीब लाखों में हैं जिसे कि बचावकर्मियों की सतर्कता के चलते आईटीबीपी के जवानों ने पकड़ा है। सेना के जवान इन रूपयों बहुत जल्द जिला न्यायालय में जमा कराएगा। बाबाओं के पास से बरामद किये गये रूपये एक करोड़ से ज्यादा है।

इनमें से कुछ बाबाओं ने तो मंदिर प्रांगण से मूर्तियों पर चढ़े जेवर भी चुरा लिये और गायब हो गये हैं। यही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ बाबा तो ऐसे भी निकले जो कि लाशों की उंगलियों को काटकर अंगूठी निकाल रहे थे।

अपने आप में अनोखी लेकिन शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर आप लोग क्या कहेंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+