कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमला राजनीतिक साजिश का नतीजा: जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर नक्सलियों का हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी, उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कुछ विचारधारा के लोग नहीं चाहते है कि यहां कांग्रेस की सरकार बने। इसलिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमला कराया। जयराम रमेश ने बिना किसी का नाम लिए हुए ये आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बढ़ती लेकप्रियता को देखकर कुछ लोगों को लगा कि उनकी सत्ता छीन जाएंगी, इसलिए उन्होंने नक्सलियों का सहारा लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने रास्ते से हटाने के लिए ये हमला करया।
गौरतलब है कि पिछले महीने छत्तीसगढ़ के दरभा घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस नेता समेत 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में उड़ीसा पुलिस ने दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सली हमले की जांच कर रही एनआईए की टीम अब इन दोनों से पूछताछ करेगी।












Click it and Unblock the Notifications