बेनी के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता

beni prasad verma
बहराइच। कांग्रेस के बड़बोले नेता और कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के एक कार्यक्रम में सपाई और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। बहराइच में भारतीय इस्पात प्राधिकरण की प्रसंस्करण इकाई का शिलान्यास करने आए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का ये कार्यक्रम बीच में ही रुक गया। कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं के भिड़ने से वहां हंगामा हो गया।

दरअसल बेनी प्रसाद वर्मा की टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्हें काले झंडे दिखाकर हंगामा करने लगे। सपाईयों को हंगामा करते देख कांग्रेसी भी भड़क गए। फिर क्या था दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता सभास्थल पर ही एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाने लगे और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। इस हंगामें के बाद कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है।

एक अरब रुपये की लागत से सेल की इस्पात प्रसंस्करण इकाई का शिलान्यास करने बेनी यहां आए थे। अपने भाषण में उसने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस टॉप करेगी, बीजेपी हॉफ हो जाएगी और समजावादी पार्टी 'साफ' हो जाएगी। बेनी के बोल इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव तक चुनाव हार जाएंगे। सपा के हाथ में सिर्फ दो सीटों ही आएंगी।

सपा के गढ़ में आकर उनके ही नेताओं की बेइज्जती करना सपाई कैसे बर्दाश्त कर लेते। बेनी की बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं खड़े होकर बोनी के खिलाप नारेबाजी करने लगे और उन्हें काला झंड़ा भी दिखाने लगे। अपने नेता को काला झंडा दिखाने के बाद कांग्रेसी भी भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की तथा मारपीट हुई दोनों ओर से एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी गईं जिससे कई लोगों को चोटें आईं। बाद में पुलिस की मदद से दोनों पक्षों को शांत कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+