उत्तराखंड में राहत बांटने पहुंचे राहुल खुद गोचर में फंसे
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में बाढ़ और भूस्खलन में मची तबाही के बाद हजारों लोगों ने अपनी जिंदगी गंवाई, हजारों लोग लापता हो गए। तबाही के बाद यहां सेना लोगों को बचाने में जुटी रही तो वहीं नेता और सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे है। उत्तराखंड में तबाही के बाद राजनेताओं का तांता लगा रहा ।
बाद में गृहमंत्री ने इस पर रोक लगाते हुए साफ किया कि किसी भी नेता और कैबिनेट मंत्री को हेलिकॉप्टर लैंडिग की इजाजत नहीं दी जाएंगी। भूस्खलन के बाद मची तबाही के 8 दिन बाद जायजा लेने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे।

विरोधियों की आलोचनाओं के झेलने के बाद विदेश दौरे से बीच में ही लौटकर आए राहुल गांधी ने पहले दिल्ली में सोनिया गांधी के साथ राहत साम्रगियों से लदे 24 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर उत्तराखंड के लिए रवाना किया और बाद में खुद भी देहरादून के लिए रवाना हो गए।
उत्तराखंड में तबाही का जायदा लेने राहुल गांधी चमोली गए, लेकिन खराब मौसम होने के कारण गोचर में ही फंस गए है। बारिश और घने बादलों के कारण हेलिकॉप्टर उड़ने के लिए मौसम अनुकुल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में राहुल अब भी गोचर में ही फंसे हुए है। राहुल वहां उत्तराखंड में राहत से जुड़ी कोशिशों का जायजा लेने गए हैं। मौसम में गड़बड़ के कारण अब उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। वह फिलहाल गोचर के आईटीबीपी के कैम्प में मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications