श्रीनगर में सेना पर आंतकी हमला, 2 जवान शहीद
श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर घाटी में एकबार फिर से आंतकियों ने हमला किया है। पिछले तीन दिनों में ये तीसरी बार हुआ है। आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया है। श्रीनगर के पास ही सेना के काफिले पर ये हमला किया गया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। id="toptextpromo">कश्मीर
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के बाहरी इलाके में बेमिना के पास पहले से घात लगाकर बैठे आंतकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। भारी गोलीबारी के सात तैयारी में बैठे आंतकियों ने ताबड़तोड़ हमला किया । सेना पर हमले की ताक में बैठे आंतकियों ने जवानों पर कई राउंड गोलियां भी दागी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अचानक
हुए इस हमले में सेना के 2 जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल भी हैं। हमले के बाद राज्य पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आंतकियों की तलाश की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications