देश को चलाने वाले दो बॉस में असली-नकली का पता नहीं: मोदी
नयी दिल्ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के अभियान की कमान संभाल रहे गुजरात के नरेन्द्र मोदी अब अपने फॉर्म में आ गए है। मोदी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर अटैक शुरु कर दिया है।
अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी ने यूपीए सरकार पर वार कर दिया। मोदी ने कहा कि देश में दो बॉस है। ये दोनों बॉस ही देश पर राज कर रहे है, लेकिन हम नहीं जानते कि इनमें वास्तविक कौन है।

इशारों की भाषा में बात कर कटाश्र करने में माहिर नेता मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर जुबानी वार किया। भाजपा के चुनावी प्रभारी बनाए जाने के बाद अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार से मुक्ति पाने का आह्वान किया।
मोदी ने कहा कि देश अब भ्रष्ट यूपीए सरकार की सत्ता को बर्दाश्त नहीं कर सकता। जम्मू कश्मीर पंजाब सीमा पर स्थित इस शहर में संकल्प रैली में शिरकत कर रहे मोदी ने कहा कि लोगों का भविष्य अब यूपीए सरकार के हाथों में सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस देश के युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैष ऐसे में अब समय आ गा है जब देश को इस सरकार से मुक्ति मिलें।












Click it and Unblock the Notifications