मौसम खराब होने से दस हजार लोग अब भी मौत के साये में

केदारनाथ। उत्‍तराखंड में धार्मिक यात्रा पर गये श्रद्धालुओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अभी मौसम विभाग ने सूचना जारी की है कि आज फिर उत्‍तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। अभी आ रही खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्‍टर की उड़ानें रोक दी गई हैं। बताया जा रहा है कि मौसम अगले 30 जून तक खराब रह सकता है। अत: घाटी में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ेगा।

इस बारे में उत्‍तराखंड के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा है कि आपदा से मरने वालों की संख्‍या लगभग 5000 हैं। हालांकि सड़क और हवाई मार्ग से लगभग 12000 लोगों को निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ घाटी से लोगों को निकाल लिया गया है।

मौसम विभाग की सूचना के बाद बचाव कार्य युद्धस्‍तर पर शुरू कर दिये गये हैं। इस अभियान में कई एजेंसियां, थल सेना, वायुसेना, आईटबीपी और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। आपदा प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करने वाले मंत्री यशपाल का कहना है कि सबसे ज्‍यादा तबाही केदारनाथ में हुई हैं।

नई दिल्‍ली में पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक नीलम कपूर ने बताया कि रविवार को 12,000 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया, उनके मुताबिक अभी तक कुल 80,000 लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा दिया गया है। वहीं रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक वायुसेना के करीब 45 हेलीकॉप्‍टरों ने करीब 3,200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+