कांग्रेस और रुपये में एकसाथ गिरावट : मोदी

Narendra Modi
माधोपुर (पंजाब)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस और रुपये में एकसाथ गिरावट हो रही है। मोदी ने कहा, "इन दिनों, कांग्रेस और रुपये में गिरावट की प्रतिस्पर्धा चल रही है। हर रोज दोनों में प्रतिद्वंद्विता रहती है कि कौन ज्यादा गिर सकता है।" मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया, "देश नष्ट होता जा रहा है, लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।"

गौरतलब है कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर तक गिर गया है और इसकी कीमत लगभग 60 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गई है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पिछले तीन वर्षो से लगातार कई घोटालों के आरोपों से घिरी रही है।

मोदी ने कहा कि संप्रग सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए शुरू किए गए लाखों-अरबों रुपयों वाले विज्ञापन भी पिछले कुछ दिनों से हटा लिए गए हैं।
मोदी ने जोर देकर कहा कि उन्होंने इन विज्ञापन अभियानों पर सवालिया निशान उठाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+