नेहरू से लेकर मनमोहन तक कांग्रेसियों ने देश को किया बर्बाद: मोदी

पठानकोट। डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक सभी कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि लोगों को अब कांग्रेस मुक्‍त देश की जरूरत है। उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर का उदाहरण देते हुए कहा डा. मुखर्जी कहते थे किसी भी राज्‍य का निर्माण दो प्रधानों को नहीं हो सकता। उनके इसी विचार को मैं आगे बढ़ाना चाहूंगा, क्‍योंकि आज देश दो प्रधानों के द्वारा चलाया जा रहा है। किसी को नहीं पता कि असली प्रधान कौन है।

मोदी ने सबसे पहले उत्‍तराखंड में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश उत्‍तराखंड के साथ है और उसके पुनार्निमाण के लिये हम पूरा सहयोग करेंगे। उसके बाद उन्‍होंने डा. मुखर्जी की मौत को असाधारण करार देते हुए पूदज्ञ कि तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को डा. मुखर्जी की मां के आंसू क्‍यों नहीं दिखे। उन्‍होंने कहा कि डा. मुखर्जी, डा. भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल के बाद नेहरू सरकार ने जमकर मनमानी की, जिसका खामियाजा हम आज तक भुगत रहे हैं।

मोदी ने आगे कहा कि पं. नेहरू के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर आज भी जख्‍मों को सह रहा है। एक आशा बंधी थी, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में, लेकिन जब पाकिस्‍तान के लोगों को लगा कि अटल जी जिस तरह कश्‍मीर के गांवों को मरहम लगा रहे हैं। पाक के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ वार्ता चल रही थी, तब वहीं के लोगों ने उनको षड़यंत्र करके कारगिल युद्ध छेड़ दिया।

अगर 2004 में फिर एक बार वाजपेयी जी की सरकार बनी होती, तो कश्‍मीर के घाव भर गये होते। कश्‍मीरी पंडितों को न्‍याय मिलता। लद्दाख, जम्‍मू और कश्‍मीर तीनों का विकास एक साथ होता। इनके बीच भेदभाव नहीं होता। अगर वाजपेयी जी की सरकार एक बार और बनी होती, तो यहां रोजगार फलफूल रहा होता। सत्‍ता के नशे में चूर राजनेताओं को कश्‍मीर की शिक्षा की चिंता नहीं। कश्‍मीर की 300 लड़कियां राजस्‍थान के कोटा में कोचिंग ले रही हैं। इससे साफ है कि कश्‍मीर के नौजवान विकास की यात्रा में जुड़ना चाहते हैं।

बम, बंदूक और पिस्‍तौल से किसी को मौत के घाट तो उतारा जा सकता है, लेकिन खुद की जिंदगी में कुछ नहीं पाया जा सकता। श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के शांति एवं एकता को मंत्र को आगे बढ़ायें। मोदी ने आगे कहा कि कश्‍मीर से लेकर कन्‍या कुमारी तक हिन्‍दुस्‍तान को एक करते हुए देश को वहां से आगे बढ़ाना होगा जहां वाजपेयी जी ने छोड़ा था।

प्रधानमंत्री से सवाल

मोदी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि सरबजीत की हत्‍या कर दी गई, आपने क्‍या किया। जिस समय पड़ोसी देश हमारे जवान के सिर काट ले गये, तब आप जयपुर में चिकन बिरयानी कैसे खा रहे थे। पुरलिया में शस्‍त्र गिराने वाले लोगों को अब तक पकड़ा क्‍यों नहीं जा सका। देश की सुरक्षा से आप कैसे खिलवाड़ कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथ में कतई सुरक्षित नहीं है। मैं देशवासियों से प्रार्थना कर रहा हूं, भारत के भविष्‍य के लिये हमें बड़े विश्‍वास के साथ कांग्रेस मुक्‍त भारत निर्माण करना होगा।

कुछ समय पहले यूपीए सरकार ने अरबों खरबों रुपए खर्च करके टीवी पर विज्ञापन दिये। हर 10 मिनट में भारत सरकार के विज्ञापन दिख रहे थे। पिछले 10 दिन से वो विज्ञापन नहीं दिख रहे, क्‍योंकि उसमें कहा गया था, "भारत के निर्माण पर हक है मेरा"। जब मैंने कहा कि भारत के निर्माण पर शक है मेरा, तो उन्‍होंने विज्ञापन बंद कर दिया।

मोदी ने कहा कि आज देश के नौजवानों के भविष्‍य को बेहतर बनाने के लिये चौतरफा विकास चाहिये। सिर्फ गुजरात के विकास से बात नहीं बनेगी, हर राज्‍य का विकास जरूरी है और उसके लिये केंद्र से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+