उत्तराखंड से 15000 लोगों को निकाल लायी मोदी एक्सप्रेस
देहरादून। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, ओडीशा समेत कई सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिये टीमें भेजी हैं। हर जगह रिकॉर्ड रखा जा रहा है कि कितने लोग वापस लाये गये और कितने अभी फंसे हो सकते हैं, लेकिन रफ्तार पूरी तरह सरकारी बनी हुई है। ऐसे में अहमदाबाद से उत्तराखंड गई 'मोदी एक्सप्रेस' यानी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी टीम दो दिन में 15 हजार लोगों को सुरक्षित वपस ले गई।
असल में नरेंद्र मोदी शुक्रवार की रात उत्तराखंड पहुंचे। वो अकेले नहीं बल्कि करीब 150 लोगों की टीम थी। टीम में पांच आईएएस, 1 आईपीएस, 1 आईएफएस और पांच अन्य अधिकारियों के अलावा 50 से अधिक लग्जरी बसें, दो बोइंग विमान और 4 हेलीकॉप्टर के संचालक मोदी की टीम में शामिल थे। मोदी ने उत्तराखंड पहुंचते ही देहरादून में इंतजार कर रहे 130 गुजराती तीर्थ यात्रियों को अपने चार्टर्ड प्लेन से अहमदाबाद रवाना किया। उसके बाद शुक्रवार-शनिवार के बीच की रात करीब 80 इनोवा व मार्शल वाहनों के इंतजाम किये गये। साथ में 25 लग्जरी बसें व दो बोइंग विमानों मं बिठा कर लोगों को अहमदाबाद रवाना किया। शनिवार को मोदी के साथ गये हेलीकॉप्टरों से दुर्गम इलाकों से लोगों को पुल किया और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
इस दौरान नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार से कहा कि वो केदारनाथ धाम के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी लेना चाहते हैं। मोदी ने इस धाम का निर्माण उच्च तकनीकियों के इस्तेमाल के साथ करने की इच्छा व्यक्त की।













Click it and Unblock the Notifications