पत्‍नी के 100 टुकड़े करने वाले कर्नल जैसे छह पति

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के भुवनेश्‍वर शहर में एक रिटायर्ड आर्मी डॉक्‍टर ने अपनी पत्‍नी की हत्‍या की और फिर उसके शरीर के 100 से ज्‍यादा टुकड़े कर डाले। यही नहीं लाश के टुकड़े एक बक्‍से में भर दिये। पुलिस को तब पता चला, उन टुकड़ों से बदबू आने लगी। इस खबर से आप जरूर वाकिफ होंगे। इस मामले के ताज़ा अपडेट के साथ-साथ हम आपको रू-ब-रू करायेंगे उन छह पतियों से जिन्‍होंने अपनी पत्नियों के टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

इस खबर के ताज़ा अपडेट के अनुसार 72 वर्षीय रिटायर्ड लेफ्टनेंट कर्नल डा. सोमनाथ परीदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कर्नल ने अपनी 62 वर्षीय पत्‍नी ऊषाश्री को मार डाला। दोनों के बीच आये दिन झगड़े हुआ करते थे। हालांकि कर्नल का कहना है कि उसकी पत्‍नी ने आत्‍महत्‍या की थी, जिसके बाद उसने उसके शव के टुकड़े किये। इस वारदात को उसने करीब एक हफ्ते पहले अंजाम दिया।

पत्‍नी के शव के टुकड़े एक बक्‍से में भर कर अपने ही घर में रख दिये। और घर से निकल गया। पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खटखटाये, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाहर से ताला भी नहीं लगा था। पड़ोसियों ने खिड़की तोड़ी तो तेज़ दुर्गंध आयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्‍सा बरामद किया। तत्‍परता के साथ पुलिस ने कर्नल को भी गिरफ्तार कर लिया।

ऐसी वारदात पहली बार नहीं हुई है, पहले भी ऐसे किस्‍से सामने आ चुके हैं यही नहीं दो दिन पहले पाकिस्‍तान और बर्लिन में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया। ऐसी वारदातों पर संक्षिप्‍त नज़र स्‍लाइडर में।

ओडीशा के कर्नल ने पत्‍नी के टुकड़े किये

ओडीशा के कर्नल ने पत्‍नी के टुकड़े किये

22 जून 2013 को मामला प्रकाश में आया जिसमें ओडीशा के रहने वाले कर्नल सोमाथ ने अपनी पत्‍नी के टुकड़े एक बॉक्‍स में रखे और फिर उस बॉक्‍स को बड़े बक्‍से में बंद कर दिया। ताज़ा तस्‍वीर भुवनेश्‍वर से।

पहले लव मैरेज फिर पत्‍नी के 100 टुकड़े

पहले लव मैरेज फिर पत्‍नी के 100 टुकड़े

21 जुन 2013 को यह मामला पाकिस्‍तान के मनसेहरा शहर में सामने आया, जहां कराची की एक लड़की ने लव मैरेज की और पति के साथ यहां रहने चली आयी। छोटी सी बात में झगड़ा हुआ और पति ने उसे मार डाला। फिर पुलिस के डर से पति मोहम्‍मद हारून ने पत्‍नी के करीब 100 टुकड़े किये और घर के पीछे दफना दिये।

इस वारदात को अंजाम 9 महीने पहले दिया गया, लेकिन खुलासा अब हुआ। बताया जा रहा है कि हारून ने अपनी इस दूसरी पत्‍नी की हत्‍या पहली पत्‍नी के साथ मिल कर की। पुलिस ने हारून को गिरफ्तार कर लिया है।

बर्लिन में पति ने किये टुकड़े

बर्लिन में पति ने किये टुकड़े

21 जून 2013 को यह मामला बर्लिन में सामने आया, जहां एक मुस्लिम व्‍यक्ति ने अपनी पत्‍नी से झगड़ा किया, फिर उसे खींच कर बालकनी में ले गया। वहां चाकू से गोद कर उसकी हत्‍या कर दी। उसे पक्‍का नहीं था कि पत्‍नी मर चुकी है या जिंदा है।

इसलिये उसने पत्‍नी का सिर कलम कर दिया। फिर पत्‍नी के स्‍तन काट कर घर के पीछे एक बाग में फेंक दिये। उसके बाद शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किये। पुलिस ने हत्‍यारे को गिरफ्तार कर जब कोर्ट में पेश किया, तो उसने कहा, "मेरे दिल में आवाज़ उठी कि मैं ईश्‍वर हूं और पत्‍नी पापिन इसलिये मैंने उसे मार डाला। मैंने जो किया अच्‍छा किया।"

डॉक्‍टर ने किये पत्‍नी के टुकड़े

डॉक्‍टर ने किये पत्‍नी के टुकड़े

28 मार्च 2013 को यह मामला स्‍पेन में सामने आया, जहां एक जानवरों के डॉक्‍टर का अपनी पत्‍नी से झगड़ा हो गया। 46 वर्षीय डॉक्‍टर अपनी पत्‍नी को बेनीजोफर स्थित अपनी पेट केयर वेटरिनरी क्‍लीनिक ले गया और वहां उसकी धारदार हथियार से हत्‍या कर दी। फिर ऑपरेशन टेबल पर लिटा कर टुकड़े किये। उसके बाद उसने उन टुकड़ों को पैकेट में पैक किया।

फिर एक बड़े कुत्‍ते को काटा और उसके शव के टुकड़े अलग पैकेटों में पैक किये। फिर सारे पैकेट जानवरों के क्रिमेशन सेंटर भेज दिया, जहां जानवरों का अंतिम संस्‍कार किया जाता है। पैकेट काफी बड़ा था, जिस वजह से वहां के कर्मचारियों को शक हुआ और क्रिमेशन से पहले पैकेट खोला तो महिला के टुकड़े मिले। पुलिस को सूचित करने पर डॉक्‍टर को गिरफ्तार कर लिया गया।

यौन संबंध के वक्‍त झगड़ा तो किये टुकड़े

यौन संबंध के वक्‍त झगड़ा तो किये टुकड़े

13 नवंबर 2012 को यह मामला सामने आया मिस्र से, जहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की सिर्फ इसलिये हत्‍या कर दी, क्‍योंकि उसने यौन संबंध स्‍थापित करने वक्‍त उसे अपशब्‍द कह दिये थे। पत्‍नी ने उसकी मर्दानगी पर सवाल उठाये और कहा कि उसका पहला पति बिस्‍तर पर ज्‍यादा सुख देता था।

इतनी सी बात पर 37 वर्षीय पति इमाम अबू शलीता ने सबसे पहले उसने अपनी पत्‍नी जबान काटी, फिर सिर कलम किया। फिर शव के छोटे-छोटे टुकड़े किये। उसके बाद पत्‍नी के टुकड़ों को अलग अलग बोरियों में पैक किया और इलाके के अलग-अलग कूड़े दानों में फेंक आया। दूसरे दिन दो जगह से लाश के टुकड़े बरामद हुए तो पुलिस ने छानबीन शुरू की और अबू को धर दबोचा।

देहरादून का चर्चित मामला

देहरादून का चर्चित मामला

13 दिसंबर 2010 की इस कहानी से आप अच्‍छी तरह वाकिफ होंगे। यूं कहिये कि ओडीशा के डॉक्‍टर की दास्‍तां सुन कर आपको यही कहानी याद आयी होगी।

देहरादून के सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने अपनी पतनी के 100 से ज्‍यादा टुकड़े किये और फिर घर के अंदर डीप फ्रीज़र में रख दिये। वो हर रोज चार-पांच टुकड़े फ्रीजर से निकालता और पास के जंगलों में फेंक आता। यह सिलसिला दो महीने तक चलता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके साले ने अपनी बहन की हत्‍या का शक जाहिर करते हुए पुलिस का सहारा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+