दूसरी मंजिल से गिरते बच्चे को हवा में कैच किया

बताया जाता है कि बच्चा खिड़की पर लगे कार्डबोर्ड को हटाकर फायर एग्जिट तक पहुंच गया था। क्रिस्टीना अपने घर से निकली ही थी कि उन्होने एक साल के डायलन मिलर को आइसक्रीप शॉप की छत पर देखा। क्रिस्टीना ने बताया कि मैं पुलिस को फोन करने ही वाली थी कि बच्चा नीचे गिरने लगा जो कि पहले शमियाने से टकाराया फिर सीढ़ी के डंडो से होता हुआ नीचे आने लगा, क्रिस्टीना ने सही अंदाजा लगाया कि बच्चा कहां गिरेगा और उसे अपने हाथों में कैच कर लिया।
इस घटना के बाद लोग क्रिस्टीना की तारीफ कर रहे हैं, क्रिस्टीना का कहना है कि मैं खुशनसीब हूं कि मेरा अंदाजा सही निकला और बच्चा मेरी तरफ आकर गिरा। उसने बताया कि मेरे पिता बॉस्केट बॉल खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे ये खेलने का कोई शौक नहीं है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने एक अच्छे फील्डर की तरह ही कैच पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications