गुजरात सरकार द्वारा दी गई मदद की कांग्रेस ने की निंदा
नई दिल्ली। उत्तराखंड में बाढ़ के बाद आयी व्यापक तबाही से निपटने के लिए सभी राज्य उत्तराखंड सरकार को सहायता दे रहे हैं। ऐसे में गुजरात सरकार ने भी राज्य को दो करोड़ की सहायता दी। जिसकी निंदा करते हुए कांग्रेस सांसद राज बब्बर ने कहा कि देश के सर्वाधिक विकसित राज्य कहे जाने वाले गुजरात ने मात्र दो करोड़ रूपये की मदद की। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 करोड़, दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने 10- 10 करोड़ रूपये दिये।
राज बब्बर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो कि धर्म का सहारा लेते हैं, लेकिन यह जानते हुए कि उत्तराखंड ऐसा राज्य है जहां चारो धाम आते हैं। गुजरात की तरफ से सिर्फ दो करोड़ की मदद दी जा रही है। उन्होने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद जो सहायतार्थ राशि दी गई हैं क्या वो कम नहीं हैं।

राज ने कहा कि धर्म उनके लिए बैशाखी है अत: सहायता के लिए धन देते समय उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि किसने कितना धन दिया। लेकिन सभी राज्यों ने सहजता से धन दिया है, जितना की वो दे सकते है और जिन राज्यों ने मदद की है, उन्होने धर्म के बारे में कोई बात नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications