डिलिवरी के लिए आपरेशन नहीं करवायेंगी केट मिडलटन
लंदन। पूरी दुनिया में चर्चित इंग्लैंड के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने फैसला किया है कि वह बच्चे को जन्म देने के लिए आपरेशन नहीं करवाएंगी और प्राकृतिक तरीके से ही बच्चे को जन्म देंगी। वहीं सेंट जेम्स पैलेस ने बच्चे के लिंग परीक्षण के लिए लगाई जा रही अटकलों को विराम देते हुए कहा है कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। रॉयल परिवार के कर्मचारियों के मुताबिक, बच्चे का जन्म पैडिंगटन के सेंट मैरी हॉस्पिटल के प्राइवेट लिंडो विंग में होगा क्योंकि यही पर प्रिंस विलियम का भी जन्म हुआ था।
बच्चे की डिलिवरी क्वीन की पूर्व गायनोकॉलजिस्ट मार्कस सेशेल करेंगी। उनकी मदद के एक अन्य नर्स ऐलन फार्दिंग मौजूद रहेंगी। पूरी डिलीवरी के दौरान प्रिंस विलियम मौजूद रहेंगे।
इंग्लैंड में आज भी परंपरा का पालन किया जाता है। शाही परिवार के बच्चे के जन्म के बाद एक नर्स एक कागज पर बच्चे के सेक्स, वजन और जन्म के समय को लिख बाहर आती है और इंतजार कर रहे ड्राइवर को वो कागज देती है। जिसे लेकर ड्राइवर बकिंघम पैलेस जाता है। इसके बाद नोटिस को पैलेस के बाहर लगाया जाता है। जहां से जनता को बच्चे के बारे में पता चलता है कि वह प्रिंस है या क्वीन।

केट मिडलटन
बच्चों के साथ हाथ मिलाती 'प्रिंस आफ डचेज' केट मिडलटन।

केट मिडलटन
केट मिडलटन ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्य है।

केट मिडलटन
केट मिडलटन ने फैसला किया है कि वह बच्चे को जन्म देने के लिए आपरेशन नहीं करवाएंगी और प्राकृतिक तरीके से ही बच्चे को जन्म देंगी।

केट मिडलटन
केट मिडलटन, ब्रिटेन के शाही परिवार की सदस्य और प्रिंस विलियम की पत्नी हैं।

क्वीन एलिजाबेथ
ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ और शाही परिवार के सदस्य।

केट मिडलटन
केट मिडलटन पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए विख्यात हैं।

केट मिडलटन
बॉस्केट बॉल खेलती केट मिडलटन।












Click it and Unblock the Notifications