340 करोड़ रु. से उत्तराखंड में घर और सड़क बनाएंगे जयराम रमेश

jairam ramesh
नयी दिल्ली। उत्तराखंड में मचे तबाही के बाद केन्द्र सरकार और दूसरे राज्य सरकारों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ का राहत पैकेज दिया है। तो वहीं यूपी सरकार ने 25 करोड़ राहत पैकेज उत्तराखंड सरकार को दिया है। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने बाढ़ग्रस्त उत्तराखंड के लिए 340 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की।

ग्रामीण विकास मंत्रालय इंदिरा आवास योजना के तहत उत्तराखंड में तबाह हुए गांवों में मकानों के निर्माण के लिए विशेष सहायता देने के विचार कर रहा है। जयराम रमेश ने कहा, कि ग्रामीण विकास मंत्रालय आपदा को देखते हुए उत्तराखंड के लिए विशेष सड़क और आवासीय पैकेज पर काम कर रहा है।

जयराम रमेश ने कहा कि अगले हफ्ते से मंत्रायल 82 सड़कों और 27 पुलों के निर्माण करने पर विचार कर रहा है। जिसके दायरे में 664 किलोमीटर की सड़कें आएंगी। इस पर कुल 340 करोड़ रुपये के आसपास खर्च होगा। जयराम रमेश ने भरोसा दिया है कि अगले सप्ताह इसे मंजूरी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार इसे 18 महीने में पूरा करने के कोशिश करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+